उत्तराखंड निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, राज्य में 66 प्रतिशत मतदान दर्ज, 25 को मतगणना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड निकाय चुनाव के तहत प्रदेशभर में मतदान का कार्य समाप्त हो चुका है। एक-दो छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस बार कई जिलों में पिछले चुनावों की तुलना में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि कुछ स्थानों पर धीमी वोटिंग के कारण प्रतिशत में कमी दर्ज की गई। निर्वाचन आयोग के अनुसार, पूरे प्रदेश में कुल 66ः मतदान हुआ।

प्रदेश के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका और 46 नगर पंचायतों में चुनाव संपन्न हुए। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। हालांकि, 5 बजे से पहले लाइन में खड़े मतदाताओं ने करीब 7 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान अधिकारी, नेता और वीवीआईपी भी लाइन में लगकर मतदान करते नजर आए।

चरणबद्ध मतदान प्रतिशत
राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिकः

सुबह 10 बजे तक 11.36 प्रतिशत मतदान हुआ।
दोपहर 12 बजे तक यह बढ़कर 25.70 प्रतिशत हुआ।
दोपहर 2 बजे तक 42.19 प्रतिशत और शाम 4 बजे तक 56.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
आखिर में प्रदेशभर में कुल 66 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

कुल 5405 प्रत्याशी मैदान में
राज्य में कुल 100 निकायों के लिए मतदान हुआ। इनमें 11 नगर निगम के मेयर पद के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में थे। 89 नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए 445 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। वहीं, सभी निकायों में पार्षद और वार्ड सदस्य पदों के लिए 4888 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

मतगणना 25 जनवरी को
चुनाव की मतगणना 25 जनवरी को होगी, जिसके बाद विजेताओं का ऐलान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440