उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विधानसभा में पेश किया। 1,01,175 करोड़ रुपये के इस बजट में सरकार ने कृषि, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, आयुष और पर्यटन जैसे सात मुख्य क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करने से पहले राज्य निर्माण में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों को याद करते हुए कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

राज्य के विकास को मिलेगी रफ्तार
वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट राज्य की आर्थिक दिशा और नीतियों को स्पष्ट करता है। इस बार का बजट पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है, जिससे राज्य के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। सरकार ने सात प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है-
-कृषि: किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई योजनाएं।
-ऊर्जा: बिजली उत्पादन में वृद्धि और सभी घरों तक बिजली पहुंचाने पर जोर।
-इंफ्रास्ट्रक्चर: सड़कों, पुलों और अन्य सुविधाओं का विस्तार।
-कनेक्टिविटी: दूर-दराज के इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने पर फोकस।
-आयुष: पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देकर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार।
-पर्यटन: उत्तराखंड के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की योजना।

रोजगार और विकास के नए अवसर
सरकार ने इस बजट के जरिए राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने और विकास कार्यों में तेजी लाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। इस बजट से उत्तराखंड के आर्थिक और सामाजिक विकास को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440