उत्तराखण्ड को मिला फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड, सीएम ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिला है। इस अवार्ड के मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माण को लेकर निर्माताओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में जो फिल्म नीति बनाई है, वो कारगर साबित हो रही है। आप बता दें कि इससे पहले भी अनेक बार उत्तराखण्ड को फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिल चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440