उत्तराखण्डः उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के झटकों से दहशत, वरुणावत पर्वत से पत्थर गिरने लगे

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी (उत्तराखंड)। सीमांत जिला उत्तरकाशी में शुक्रवार सुबह धरती डोलने से लोग दहशत में आ गए। सुबह 7.42 बजे और फिर 8.21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 और दूसरे झटके की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी, जोशियाड़ा, ज्ञानसू, भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, पुरोला और मोरी समेत आसपास के क्षेत्रों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वरुणावत पर्वत से पत्थर गिरने की घटनाओं ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी।

प्रशासन ने की सतर्कता बरतने की अपील
भूकंप के केंद्र की जानकारी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली। पहला झटका तिलोथ के पास और दूसरा झटका तहसील भटवाड़ी के दायरा बुग्याल क्षेत्र में दर्ज हुआ। हालांकि, फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

लोगों में दहशत का माहौल
भूकंप के झटकों से भयभीत लोगों ने नाते-रिश्तेदारों और परिचितों को फोन कर जानकारी दी। प्रशासन ने सभी तहसीलों से स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440