उत्तराखण्ड : ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने ली राज्यपाल पद की शपथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बुधवार को राजभवन में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। नैनीताल हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान ने उन्घ्हें शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने किया।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। वह करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए। प्रथम राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला के बाद ले.ज. सिंह प्रदेश के दूसरे सिख राज्यपाल हैं। साथ ही वह वरिष्ठ पूर्व सैन्य अफसर भी रह चुके हैं। सेना के पूर्व ऑफिसर को राज्यपाल बनाकर भाजपा राजनीतिक रूप से बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने बुधवार को आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 अगस्त 2026, शनिवार,जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440