उत्तराखंड निकाय चुनावः प्रचार थमा, मतदान की तैयारियां पूरी, 23 को डाले जायेंगे वोट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर चल रहा प्रचार अभियान मंगलवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक केवल चार से पांच लोगों के साथ बिना शोर-शराबे के प्रचार कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने 23 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान और मतगणना से संबंधित कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है।

नामांकन से मतगणना तक का कार्यक्रम
राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार, 27 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतगणना होगी। इस बार मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा, जिसमें पहली बार नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का विकल्प भी दिया गया है।

30.29 लाख मतदाता चुनेंगे छोटी सरकार
राज्य के 100 नगर निकायों में 30.29 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं। चुनाव से पहले संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का निर्धारण कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -   मसूरी घूमकर लौट रहे पर्यटकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, पांच घायल; एक की हालत गंभीर

हालांकि, नरेंद्रनगर (टिहरी) और किच्छा (उधम सिंह नगर) में परिसीमन की कार्रवाई पूरी न होने के कारण इन दो निकायों के चुनाव बाद में कराए जाएंगे। शेष 100 निकायों के लिए फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -   धामी के जन्मदिन पर रेंजर मैदान में दिखा युवा जोश, प्रियंका मेहर के गीतों पर झूमे युवा

शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां
निर्वाचन आयोग और पुलिस विभाग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। आयोग के निर्देश पर मतदान से 24 घंटे पहले, यानी 22 जनवरी की शाम 5 बजे से, शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। मतदान समाप्त होने के बाद ही ये दुकानें खोली जाएंगी। इसके अलावा, 25 जनवरी को मतगणना के दिन भी शराब के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर उत्साह चरम पर है। अब सभी की निगाहें 23 जनवरी के मतदान और 25 जनवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440