उत्तराखण्डः बोलेरो वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, पांच घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड में बृहस्पतिवार देर शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सांकरी-जखोल मोटरमार्ग पर फफराला खड्ड के पास एक बोलेरो कैम्पर वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन सवार छह लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को बाहर निकालकर 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोरी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन जखोल की ओर से सांकरी की ओर आ रहा था। सांकरी के निकट पहुंचने पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दूणी गांव निवासी 55 वर्षीय पूर्व प्रधान होरु लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

घटना पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने गहरा शोक व्यक्त किया और चिकित्सकों को घायलों के त्वरित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने मृतक के परिजनों और घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

बारिश, बर्फबारी और अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ और पुलिस को रेस्क्यू कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने बताया कि नैटवाड़ से जखोल जा रहा यूटिलिटी वाहन फफराला खड्ड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे यह दुखद घटना घटी। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440