उत्तराखण्डः स्कूल परिसर के पीछे चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा

खबर शेयर करें

नौकरी का झांसा देकर महिलाओं को फंसाता था गिरोह, पुलिस ने तीन आरोपियों को लिया हिरासत में

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। थाना कैंट पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन इलाके में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

पुलिस को लंबे समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक स्कूल परिसर के पीछे बने हिस्से में आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती मिलीं। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की और एक वाहन को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें -   Earthquake News: 6.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए तेज झटके

जांच में सामने आया कि आरोपी बाहरी राज्यों से महिलाओं को नौकरी और बेहतर रोजगार का झांसा देकर देहरादून बुलाते थे। बाद में उनकी आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार में धकेला जाता था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक व्यक्ति पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल के निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! DM ने मनमानी फीस वसूली पर कसा शिकंजा, लौटानी होगी अतिरिक्त रकम

सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं रेस्क्यू की गई महिलाओं को आवश्यक सहायता और काउंसलिंग उपलब्ध कराई जा रही है।

घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी स्कूल परिसर के आसपास इस तरह की गतिविधियों पर चिंता जताई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440