उत्तराखंड रेरा की नई पहल, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी पारदर्शिता

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में रियल एस्टेट से जुड़े हितधारकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य रियल एस्टेट क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और उपभोक्ता हितैषी बनाना रहा।

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि रेरा एक्ट की जानकारी को आम जनता तक पहुँचाना बेहद जरूरी है, ताकि खरीदारों और विक्रेताओं के बीच विश्वास की नींव मजबूत हो।

यह भी पढ़ें -   12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे, किच्छा में सतर्कता की बड़ी कार्रवाई

रेरा चेयरमैन रबीन्द्र पंवार ने रियल एस्टेट क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि कार्यशाला से प्राप्त सुझावों को नीतिगत निर्णयों में शामिल किया जाएगा, जिससे सेक्टर को नई दिशा और रफ्तार मिलेगी।

कार्यशाला को चार सत्रों में विभाजित किया गया था:
-नॉलेज सत्र: रेरा सदस्य नरेश मठपाल ने रेरा की कार्यप्रणाली और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।
-पैनल डिस्कशन: बिल्डर्स, बायर्स, विशेषज्ञों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने खुलकर चर्चा की। वक्ताओं में मनोज जोशी, डॉ. अमन राब, एस. के. जैन, कर्नल (से.नि.) रोहित मिश्रा और रेरा सदस्य अमिताभा मैत्रा शामिल रहे। संचालन अनूप नौटियाल ने किया।
-ओपन हाउस: प्रतिभागियों ने सवाल पूछे और सुझाव दिए, जिनका उत्तर चेयरमैन रबीन्द्र पंवार और सदस्य अमिताभा मैत्रा ने दिया।
-विश्लेषण सत्र: सुझावों को संकलित कर उन्हें नीति निर्माण में समाहित करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें -   गायब उपनल कर्मी दयाल की रहस्यमयी मौत: किलबरी गेस्ट हाउस में मिला शव

कार्यक्रम में बिल्डर्स, बायर्स, एजेंट्स, अधिवक्ता, आर्किटेक्ट्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टाउन प्लानर्स, और विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यशाला के सफल आयोजन पर रेरा चेयरमैन ने कहा कि यह पहल रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूती देने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440