उत्तराखण्डः झाड़ियों से मिला अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आईडीपीएल पुलिस चौकी क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी में झाड़ियों से अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी सुमन शर्मा के अनुसार, रविवार को एक लड़का लकड़ी काटने के लिए जंगल में गया था। झाड़ियों में शव देखकर उसने सुमन को सूचना दी। सुमन ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति और अवस्था को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कुछ दिन पुराना हो सकता है। देहरादून से फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

फिलहाल, महिला की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सभी संभावित दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है, जिसमें हत्या का एंगल भी शामिल है।
चौकी प्रभारी कविंद्र राणा ने बताया कि मौके पर जांच चल रही है और सभी संभावित सुरागों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो वे पुलिस को तुरंत सूचित करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440