उत्तराखंड सनसनीखेज घटना, अपहरण के बाद युवती से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में युवती के अपहरण के बाद गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। इसकी सूचना पुलिस को 112 के माध्यम से मिली। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला को किन्हीं दो युवकों द्वारा गाड़ी में ले जाकर अपहरण कर लिया गया है। 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त होने के बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस डेटा एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपी युवकों को घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर दबोचने में कामयाबी हासिल की और इस घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया। आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना जारी है।

यह भी पढ़ें -   भोलेनाथ की भक्ति में 235 किमी से अधिक की पदयात्रा, अर्जुन सिंह बिष्ट व टीम का संकल्प बना आस्था का प्रतीक

पकड़े गए आरोपियो के नाम शादाब पुत्र अल्लाह दिया, खुशहाल पुत्र सिकंदर निवासी ग्राम कुमराड़ी कोतवाली मंगलौर हरिद्वार बताया गया पुलिस टीम में उ0नि0 मनसा ध्यानी,कांस्टेबल सुशील, शौकत, कांस्टेबल पुनीत सेमवाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440