युगांडा में उत्तराखंड के जवान संजय सिंह की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत किमाणा निवासी, 11 गढ़वाल राइफल्स से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल और अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा में तैनात 39 वर्षीय संजय सिंह पुष्वाण का निधन हो गया है। बुधवार को हृदयगति रुकने के कारण संजय सिंह पुष्वाण का निधन हुआ है। सेना के अधिकारियों ने घटनाक्रम की सूचना दूरभाष के जरिये परिजनों को दी है। सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जवान के निधन की खबर मिलने के बाद से ही परिजनों व गांव में कोहराम मचा हुआ है। संजय सिंह पुष्वाण के पार्थिव शरीर के शनिवार तक किमाणा गांव पहुंचाने की बात कही जा रही है। संजय सिंह पुष्वाण अपने पीछे पिता, पत्नी, एक पुत्री व एक पुत्र छोड़ गये हैं।

यह भी पढ़ें -   कट्टे में मिला मासूम का शव! हल्द्वानी के गौलापार में 10 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

प्रधान सन्दीप पुष्वाण ने बताया कि वर्तमान समय में संजय सिंह पुष्वाण 11 गढ़वाल राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात थे। तीन माह पूर्व संजय सिंह पुष्वाण 11 गढ़वाल राइफल्स से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया संजय सिंह पुष्वाण के पार्थिव शरीर को शीघ्र घर लाने के लिए सैन्य अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440