उत्तराखण्डः वन विभाग के गेस्ट हाउस में कर्मचारी की संदिग्ध मौत! परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। नैनीताल जिले के रामनगर में वन विभाग परिसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गेस्ट हाउस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात 57 वर्षीय ओम प्रकाश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह घटना न सिर्फ परिवार को झकझोर गई है, बल्कि वन विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

परिजनों के अनुसार, ओम प्रकाश शनिवार शाम ड्यूटी पर गए थे, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटे। परिजन पूरी रात उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह सूचना मिली कि ओम प्रकाश गेस्ट हाउस परिसर में बेसुध हालत में पड़े हैं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी के मुताबिक मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

मृतक के चाचा गोविंद राम ने कहा कि ओम प्रकाश पूरी तरह स्वस्थ थे और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। अचानक हुई मौत सामान्य नहीं लग रही। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपने की बात कही है।

यह भी पढ़ें -   ऐसा लगा जैसे बाबा ने खुद घर बुला लिया…अमेरिका से कैंची धाम पहुंचे भक्त की भावुक कहानी

वन विभाग परिसर के भीतर इस तरह एक कर्मचारी की रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैंकृआखिर ओम प्रकाश रात के समय रेस्ट हाउस में क्यों और किसके साथ थे? क्या यह एक हादसा था या कुछ और?

अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच पर टिकी हैं, जो इस रहस्य से पर्दा उठाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440