उत्तराखंड: विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो एजेंट्स गिरफ्तार, शातिर महिला फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। प्रदेश में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां विदेश भेजने (send abroad) के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो शातिर कबूतर बाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही एक महिला फरार भी बताई जा रही जिसको जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस का दावा है।

आपको बता दें, जनपद उधमसिंह नगर (Udham Singh Nagar) में ठगी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसको लगाम लगाने के लिए जनपद पुलिस के मुखिया मंजूनाथ टीसी (Manjunath TC) द्वारा सख्त कारवाही निर्देश भी किए हैं। उसी क्रम में निर्देशों के बाद पुलिस भी ताबड़तोड़ कार्रवाई करती हुई दिखाई दे रही है ऐसा ही मामला जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से सामने आया जहां विदेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो ठग बाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पत्रकार वार्ता में पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया खुशवंत सिंह ग्राम ठोठूपुरा, केलाखेड़ा भुजवानगला, बाजपुर ऊधमसिंह नगर, उसका दूसरा साथी मनमोहनजीत सिंह ग्राम बैरिया रोड, लखनपुर, बाजपुर का रहने वाला है। फरार महिला किरणदीप कौर खुशवंत सिंह की पत्नी है। लोग बराड़ ओवरसीज के नाम से रुद्रपुर में विदेश भिजवाने का ठेका लेकर लोगों से ठगी करते थे। कई लोगों से पैसा लेने के बाद उन्होंने कंपनी का ऑफिस बंद करने के साथ ही अकाउंट भी बंद कर दिया था। इस मामले में तीन मुकदमें पंजीकृत किए गए थे, जिनमें इन लोगों पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप था। 8 मामले इनके खिलाफ जांच में चल रहे हैं, ऐसे में 2 से ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी इन लोगों द्वारा प्रतीत होती है।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा हिंसा केस में मोईद और जहीर को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए उठाया बड़ा कदम

पुलिस ने बताया इन सभी को गिरफ्तार करने के बाद उनकी संपत्ति भी सीज की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विक्रम सिंह राठौड़ के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमाल हसन केसी आर्य, उप निरीक्षक दिनेश परिहार, उमेश त्यागी, विशाल रावत, ममता आर्य आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर!

Uttarakhand: Two agents arrested for cheating crores in the name of sending them abroad, vicious woman absconding

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440