उत्तरखंड: चार साल से इंतजार, कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

खबर शेयर करें

संभावित दावेदारों में बढ़ रही है बैचेनी

समाचार सच, हल्द्वानी (धीरज भट्ट)। त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सतारूढ हुए चार साल होने को हैं लेकिन उनका बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार का इंतजार है। इधर जब चुनावों में जुम्मा-जुम्मा एक साल का समय बचा है। ऐसे में संभावित दावेदारों में भी इंतजार की घड़ियां भी बढ़ रही हैं।
ज्ञात हो कि रावत सरकार को सत्ता में आये चार साल होने को हैं लेकिन अभी मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकीं है। इस बीच प्रकाश पंत के निधन के बाद से ही एक कैबिनेट मंत्री का पद रिक्त है हालाकि उनके विभागों का जिम्मा सीएम रावत के पास है। हालाकि उस दरमियान भी सियासी गलियारों में कयास लगाये जा रहे थे कि मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है लेकिन अभी तक नहीं हो पाया। इधर हाल में ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राज्य की यात्रा के दौरान भी यह बात चर्चाओं में थी लेकिन अभी तक आहट सुनायी नहीं दी। इधर जो विधायक पिछले चार सालों से मंत्रिमंडल में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं उनका इंतजार और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी का खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा अधूरा रहा, कहा- जल्द फिर आऊँगा

मंत्री
त्रिवेन्द्र सिंह रावत
अरविंद पांडे
सतपाल महाराज
यशपाल आर्य,
हरक सिंह रावत
मदन कौशिक
सुबोध उनियाल
राज्य मंत्री
डा. धन सिंह रावत
रेखा आर्या

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इन जिलों को नहीं मिला प्रतिनिधित्व
बागेश्वर
नैनीताल
चमोली
उत्तरकाशी
रूद्रप्रयाग
नैनीताल
पिथौरागढ़
चंपावत

पौड़ी सब पर भारी
पौड़ी सब पर भारी यह सियासी गलियारों में यों ही नहीं कहा जाता है।
यहां से तीन विधायक हरक सिंह रावत व सतपाल महाराज जहां कैबिनेट मंत्री हैं वहीं डा. धन सिंह रावत राज्यमंत्री हैंं। वहीं सीएम त्रिवेन्द्र सिह रावत भी पौढ़ी के ही निवासी हैं लेकिन वे वर्तमान में डोइवाला के विधायक हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440