उत्तराखंड मौसम: 29 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें IMD की चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की आधिकारिक दस्तक भले अभी बाकी हो, लेकिन मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 28 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने और 29 जून से 1 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर येलो अलर्ट घोषित किया गया है और लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 जून को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 29 जून से 2 जुलाई तक बारिश का दायरा और तीव्रता दोनों बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   26 जून 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

विशेष रूप से पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम बारिश और मैदानी जिलों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सलाह दी है कि गर्जन और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। तेज हवाओं के समय घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें तथा बिजली संचालित उपकरणों से दूरी बनाए रखें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। छोटी नदियों और बरसाती नालों के किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   रात में कहा- "अब शायद लौटकर नहीं आऊंगा"… सुबह नैनीताल झील में मिला मनीष का शव

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर रहेगा, लेकिन 28 जून के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी। 29 जून से 1 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन और आम लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखने की जरूरत है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440