उत्तरकाशी आपदाः सीएम धामी ने किया हवाई सर्वे, बोले-हर पीड़ित को मिलेगी हरसंभव मदद

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड में अतिवृष्टि और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने ओजारी और स्यानाचट्टी समेत यमुनोत्री मार्ग के आस-पास की स्थिति का भी बारीकी से अवलोकन किया। सीएम धामी ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा राहत कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए और युद्धस्तर पर राहत व पुनर्वास के काम को अंजाम दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस विकट घड़ी में हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है। सभी पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जाएगी और समय रहते राहत पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन से जन-धन की भारी क्षति हुई है। सिलाई बैंड क्षेत्र में मजदूरों के कैंप पर पहाड़ी मलबा गिरने से 9 मजदूर लापता हो गए थे, जिनमें से 2 के शव बरामद हो चुके हैं। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भी चट्टानें गिरने से तीर्थयात्रियों की जान गई। वहीं जखोल, पांव और सुनकुड़ी गांवों में बारिश ने फसलें, सड़कें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पुलिस ने कसी कमर

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ हवाई सर्वेक्षण कर लौटे मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत कार्यों की दोबारा समीक्षा की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को नुकसान का त्वरित आकलन कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440