हल्द्वानी के ऊँचापुल रामलीला मैदान में 14 मई से होगा 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू की सख्ती को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को शीघ्रता से टीका लगा कर कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान की पहल करते यहां ऊँचापुल रामलीला मैदान में भी 14 मई से टीकाकरण की शुरूआत होगी। उक्त जानकारी देते हुए विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत के जनसम्पर्क अधिकारी अमन वर्मा ने दी है। उनका बताया है कि इस केन्द्र में रोजाना सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक अधिकतम 200 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया काबीना मंत्री श्री भगत की पहल पर कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप से जनपद की जनता को राहत पहुंचाने के लिए पुरजोर कोशिश करते हुए लगातार शासन स्तर पर संपर्क बनाते हुए हैं। सुबह से देर रात तक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ राहत कार्याे की समीक्षा बैठकों को अंजाम दे रहे हैं। वर्तमान में समूचे जिले में बृहद टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए 18 प्लस के टीकाकरण के लिए हल्द्वानी, नैनीताल और रामनगर में एक-एक केंद्र शुरू कर दिया गया है। भविष्य में पर्वतीय क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्र बढ़ाये जाने की योजना पर भी काम चल रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाई जा सके।
इधर काबीना मंत्री बंशीधर भगत कहना है कि क्षेत्र के बुजुर्गों को टीका लगाने हेतु अस्पतालों में जाने पर संक्रमित होने का खतरा बना हुआ था, जिसे ध्यान में रखते हुए रामलीला मैदान में टीकाकरण केंद्र शुरू किया जा रहा है और जल्द से जल्द सभी को वैक्सीन की दोनो डोज लगाए जाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   16 दिन पहले शुरू हुआ ट्रैफिक, बारिश में बैठी एप्रोच रोड… देहरादून में करोड़ों के पुल पर उठे निर्माण गुणवत्ता के सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440