वैभव बने ब्राह्मण उत्थान महासभा के अल्मोड़ा अध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा/हल्द्वानी। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ब्राह्मण उत्थान महासभा नगर अल्मोड़ा के लिए वैभव जोशी को नगर की कमान सौंपी। उन्होंने नगर अध्यक्ष से शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार कर प्रदेश को अवगत कराने की बात कही।
आज होटल जीवन पैलेस अल्मोड़ा में आयोजित की गई जिसमें सर्व सहमति से अल्मोड़ा नगर की कमान पंडित वैभव जोशी को ब्राह्मण महासभा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही 19 दिसंबर रामनगर मे होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में समस्त इकाई को निमंत्रण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में भगवान परशुराम का कैलेंडर एवं ब्राह्मण महासभा की वेबसाइट लांच की जाएगी और निर्धन गरीब कन्याओं के विवाह एवं सर्दी में गरीब असहाय लोगों को निशुल्क वस्त्र वितरित करने के लिए आह्वान किया गया। नववर्ष, जनवरी माह में भव्य ब्राह्मण उत्थान महासभा का शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा ।
आज बैठक में उपस्थित प्रदेश सचिव सुनील दत्त बमेठा हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष राकेश जोशी व अल्मोड़ा के ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित जन डॉ. जेसी दुर्गापाल, दीप जोशी, मनोज सनवाल, दयाकृष्ण कांडपाल, भुवन जोशी, आशीष जोशी, हरीश चंद्र पंत, कमलेश चंद्र जोशी, दीप चंद्र लोहनी, हिमांशु जोशी, दीप चंद्र जोशी, संजय पांडे व अन्य साथी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440