
समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं प्राचार्य द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण तथा ध्वजारोहण के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, उनके संघर्ष और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आसपास के क्षेत्र की सफाई की। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ को मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधा सिंह, कपिल सिंह एवं ज्योति पाण्डे का विशेष सहयोग रहा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



