बेहद चतुर दिल के नरम होते है अक्टूबर माह में जन्मे लोग आइए जानते है उनकी कुछ बातें

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वेसे तो पूरे साल के हर दिन ही इस दुनिया में बच्चे जन्म लेते है। पर क्या आपको पता है की किस महीने में जन्मे बच्चो का बड़े होकर स्वभाव कैसा होता है। आपने बहुत से बच्चे देखे होंगे जो बहुत ही चतुर होते है और कुछ बहुत ही भोले होते है, तो कुछ अच्छी किस्मत वाले होते है। आज हम आपके जन्म लेने वाले महीने के बारे में बात करने जा रहे है। क्योंकि जिस महीने में आपने जन्म लिया है वह आपके भविष्य से जुड़ा हुआ होता है।

Ad Ad

वैसे तो हर दिन और माह की एक विशेष प्रकृति होती है। इस दौरान जब भी किसी जातक का जन्म होता है तो उसके गुण-दोषों में माह और दिन का भी योगदान होता है। ज्योतिष में आपके जन्म का दिन और तारीख के साथ-साथ महीनो का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। इसलिये आज हम साल के दूसरे महीने यानि की अक्टूबर माह में जन्मे लोगो के बारे में आपको कुछ रोचक बातें बताने जा रहे है, जो शायद ही आपको पता हो।

अक्टूबर माह में पैदा होने वाले लोगो की रोचक बातें –

  1. अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग बेहद शांत किस्म के प्राणी होते हैं। दिखने में इतने सुन्दर होते हैं कि लोगों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है। आरंभिक अवस्था में इनका आकर्षण कुछ कम हो सकता है मगर जैस-जैसे इनकी उम्र बढ़ती जाती है इनके सौन्दर्य और सेहत में सुधार आता जाएगा। विश्वास कीजिए कि यह सुधार इतना आता है कि इनके चाहने वालों की कतार बढ़ने लगती है।
  2. अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में एक सराहनीय बात यह है की उनके आत्मविश्वास का उच्च स्तर, यह हमेशा चीजों को आत्मविश्वास से करते हैं, और यह एक कारण है कि वे हमेशा जो भी करते हैं, उसमे हमेशा सफल होते हैं।
  3. अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग अकसर हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं, ये एक अच्छे मार्गदर्शक भी कहे जा सकते हैं। इन्हें मानसिक रूप से बहुत शार्प कह सकते हैं, इनकी पैनी नजर से कोई भी चीज नहीं बचती है। इनकी इस खूबी की वजह से लोग इनसे ईर्ष्या भी करते हैं।
  4. अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोगों में एक अलग गुण यह भी होता है, कि यह परेशानियों को कैसे निपटा लेते हैं। इन लोगों में इससे निपटने की अलग ही ताकत होती है। निराशा के समय में ऐसे निकल जाते हैं, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। किसी भी मुद्दे पर तुरंत प्रतिक्रिया देना इनको पसंद नहीं। अपनी बात को तौल-मोल के बोलना इनकी पहचान होती है। शब्दों को व्यर्थ नहीं जाने देते।
  5. अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग प्यार के मामले में कोई सानी नहीं। अपने साथी को डूबकर और टूटकर प्यार करना कोई आपसे सीखे। अक्सर इनका प्यार सफल नहीं होता लेकिन इनके टूटे दिल की आवाज इनके घर के लोग भी नहीं सुन पाते हैं। प्यार में रोना-चीखना इनको पसंद नहीं। अगर इनका ब्रेकअप होता है तो बेहद शालीनता से इन्हें खामोशी अख्तियार कर लेते हैं बजाय प्रतिपक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के। सारी दुनिया भी इनके प्यार को पहचान ले तब भी आपकी जुबान पर सात ताले ही रहते हैं इनके सामने वाले के सम्मान का इतना ख्याल होता है कि नींद में भी इन्हें उसका अहित नहीं सोच सकते।
  6. अक्टूबर में जन्म लेने वाली कन्याएँ गरिमामयी सौन्दर्य की मल्लिका होती हैं। इनकी आँखें इतनी गहरी और खूबसूरत होती है, कि कोई भी इनमें डूबकर सब कुछ भूल जाए तो अचरज की बात नहीं। मन की थोड़ी-सी डिप्लोमैटिक होती हैं, लेकिन दूसरों का नुकसान नहीं करती। प्यार के मामले में जितनी गहरी होती है, उतनी ही नादान भी। गहरी इन मायनों में कि जिसे चाहती है, दिलोजान से चाहती है। सामने वाले की कमियों को नजर अंदाज करके चाहती हैं। लेकिन अगर ब्रेकअप हो जाए तो जल्दी-जल्दी किसी से भी जुड़ने की नादानी कर बैठती है, और जीवन भर का गम पाल लेती है। इनमें आत्मविश्वास गजब का होता है, लेकिन मन से किसी ना किसी पर निर्भर बने रहना चाहती है।
  7. अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोगों की कॅरियर की बात करे तो इनके लिए राजनीति, कला, बिजनेस, टेक्नोलॉजी या फिर मेडिकल के क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। ये लोग उनमें से हैं जो अपने कॅरियर को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। जब तक ये सफलता हासिल ना कर लें तब तक ये शांति से नहीं बैठते।
  8. अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग प्रकृति से बहुत प्रतिस्पर्धात्मक होते हैं। हो सकता है, यह सब इस तथ्य की वजह से है कि वे बहुत आत्मविश्वास और उपलब्धि-उन्मुख होते हैं। यह लोग कभी भी हर लड़ाई में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, जब तक यह लोग उस कम में विजयी नहीं निकल जाते हैं।
  9. अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग भले ही देखने में सामान्य हों लेकिन इनके भीतर आकर्षण का तेज बहुत प्रबल होता है जो दूसरे लोगों को इनकी ओर खींचता अवश्य है। ये खुद को इस तरह लोगों के सामने प्रस्तुत करते हैं कि इनके लिए सामने वाले का दिल जीतना बेहद आसान हो जाता है।
  10. अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग अन्य लोगों की तुलना में विनम्र नहीं हो हैं, लेकिन वे हमेशा सुनिश्चित करते हैं, कि जब आप उनके साथ हों तो आप इनकी बात सहज महसूस करे। यह प्रकृति रूप से उनके मेहमाननवाज गुण के कारण है, यह लोगों का मनोरंजन करना पसंद करते हैं और उनके साथ पूरे पल का आनंद लेते हैं।
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सड़क पर खड़े आवारा पशुओं ने ली ढाबा संचालक की जान! घर लौटते वक्त दर्दनाक मौत, एक साल का बेटा देख रहा राह

क्या है अक्टूबर में जन्मे लोगों के लिए शुभ

शुभ अंक – 2, 6, 7, 8
शुभ रंग – चटक मेहरून, पिकॉक ग्रीन, रॉयल ब्लैक
शुभ दिन – मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार
शुभ रत्न – डायमंड
सुझाव – गरीबों को रविवार के दिन संतरे वितरित करें। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440