शातिर चोर गिरफ्तार, छह मोटर साइकिल बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से मोटरसाइकिल चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने एक शातिर चोर को धर-दबोचने में सफलता हासिल की है। उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चुराई गई छह मोटर साइकिल बरामद की गई है। उसका एक साथी अब भी फरार है।
कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत विगत एक सप्ताह से लगातार मोटर साइकिल चोरी होने की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून डॉ योगेंद्र सिंह रावत के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के निकट प्रर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सादा एवं वर्दी में चार पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल चोरी होने के स्थान व आस पास सड़क एवं प्रतिष्ठानों में लगे लगभग 32 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की गयी व पूर्व में थाना ऋषिकेश व आस पास के थानों से मोटर साइकिल चोरी में जेल गये 12 अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। सीसीटीवी फुटेज व पुराने अपराधियों के सत्यापन से जानकारी मिली कि थाना रायवाला से निक्कू तोमर उर्फ नितीश तोमर नाम का एक व्यक्ति मोटर साइकिल चोरी के आरोप में जेल गया है, वर्तमान में वही अपने एक अन्य साथी के साथ मोटर साइकिल को चोरी कर रहा है। इस पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर को सक्रिय किया गया व नितीश उर्फ निक्कू तोमर की तलाश तेज की। देर रात्रि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नीतिश तोमर उर्फ निक्कू तोमर पुत्र कृष्णपाल निवासी आजाद नगर थाना दौघट बडौत उप्र हाल निवासी भट्टोवाला श्यामपुर बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर श्यामपुर की तरफ से ऋषिकेश की ओर आ रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मंशा देवी फाटक पर चेकिंग के दौरान उसको रोककर मोटरसाइकिल के विषय में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह मोटर साइकिल उसने अपने साथी रोहित पुत्र सुखराम पाल निवासी लौढा बडौत उप्र के साथ डिग्री कालेज के पास से चोरी की थी तथा चोरी की अन्य पांच मोटर साइकिल उनहाेने कंही पर छिपायी है। नितीश उर्फ निक्कू के बतायेनुसार 06 अन्य मोटर साइकिल बरामद की गयी।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वाे दिहाड़ी मजदूरी करता हैं, रूपयों की तंगी के कारण उसने पहले भी रायवाला क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी की थी, जिस पर वाे जेल भी गया था। वर्तमान में उसे रूपयों की ज्यादा जरूरत पड़ रही थी, जिस कारण उसने अपने अन्य साथी रोहित के साथ मिलकर मोटर साइकिल चोरी की योजना बनायी। योजना के अनुसार वह दोनो मुख्यतः हाट बाजार व अन्य स्थानों पर खड़ी ऐसी मोटर साइकिल को चिन्हित करते थे जिसका लाॅक किसी भी चाबी से आसानी से खुल सके ताकि हम उसे चोरी कर ले जायें। उन दोनो ने मिलकर श्यामपुर, आईडीपीएल, ऋषिकेश व हरिद्वार क्षेत्र से लगभग एक दर्जन मोटर साइकिल चोरी की जिसमें से इन 06 मोटर साइकिल को उन्हाेने खाण्ड गांव के पास जंगल मे छिपा दिया था ताकि मौका पाकर इन्हे अपने क्षेत्र बढौत में बेच देगें। इसके अलावा कुछ मोटर साइकिल रोहित ने बेच दी हैं जिनके बारे में वही बता सकता है। फरार अभियुक्त रोहित की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गयी है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर अन्य मोटर साइकिल बरामद की जायेगीं। अभियुक्त नितीश उर्फ निक्कू के विरूद्ध उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, एवं दिल्ली में लगभग दस अभियोग पंजीकृत है। अन्य जगह से भी अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजेगा श्याम नाम का जयघोष, 6 जून को होगा भव्य चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440