भारत-पाक की विजय की 50वीं वर्षगांठ पर निकाली गई विजय ज्योति मशाल जुलूस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। 1971 के भारत-पाक युद्ध विजय की 50वीं वर्षगांठ पर निकाली गई विजय ज्योति मशाल बुधवार को नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक लाई गई। जहां पर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किये गये। भारत-पाक की विजय की 50वीं वर्षगांठ पर निकाली गई विजय ज्योति मशाल जुलूस काठगोदाम तक निकाला गया। शहीद स्मारक में मण्डलायुक्त अरविन्द सिंह हयांकी, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपागी, उपजिलाधिकारी विवेक राय व आर्मी अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। जय हिन्द के नारे व देशभक्ति गीतों से शहीद स्मारक गूंज उठा। सेना के अधिकारियों ने बताया कि स्वर्णिम विजय मशाल 31 दिसम्बर को रामनगर व कालाढूंगी क्षेत्रों में जायेगी। जबकि यह 1 जनवरी को लालकुआं व हल्द्वानी में जायेगी। साथ ही 2 व 3 जनवरी को आर्मी कैन्ट में सेमिनार आयोजित होगा। इसके बाद 4 जनवरी को स्वर्णिम मशाल हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगी। कार्यक्रम में सेना के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440