नैनीताल जिले का मतदान प्रतिशत जारी, जानें कहां कितना हुआ मतदान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने जानकारी दी कि जिले में कुल 71.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिले के विभिन्न शहरों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा।
हल्द्वानीः 65.32 प्रतिशत
नैनीतालः 55.69 प्रतिशत
रामनगरः 69.40 प्रतिशत
भीमतालः 69.62 प्रतिशत
भवालीः 71.04 प्रतिशत
लालकुआंः 83.12 प्रतिशत
मतदान के बाद की प्रक्रिया
मतदान संपन्न होने के बाद जिले की 402 पोलिंग पार्टियां सकुशल वापस लौट आईं। सभी पोलिंग पार्टियों ने मतपेटियां और अन्य आवश्यक सामग्री निर्वाचन अधिकारियों को सौंप दी है। इसके बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया।

मतगणना और परिणाम
मतगणना की प्रक्रिया 25 जनवरी की सुबह शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, मेयर पद के परिणाम देर रात तक घोषित होने की संभावना है।

जिले में मतदान प्रतिशत के आंकड़े दर्शाते हैं कि लालकुआं में सबसे अधिक और नैनीताल में सबसे कम मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया में लोगों के उत्साह को देखते हुए प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440