राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में हुआ मतदान

खबर शेयर करें

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की जीत तय: सीएम धामी

समाचार सच, देहरादून। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मतदान हुआ। प्रदेश के सभी विधायक मतदान के लिए अधिकृत थे। आज सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की जीत तय है। मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता है। प्रदेश के भाजपा के सभी विधायकों और बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का भी मुर्मू को पूरा समर्थन है।

यह भी पढ़ें -   १९ अप्रैल 2024 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

राष्ट्रपति मतदान के दौरान आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा पहुंच कर अपना मतदान डाला। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल ने मतदान किया। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और सरवत करीम अंसारी ने भी वोट डालने पहुंचे। अभी तक 67 विधायकों ने वोट डाला है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास बीमार है। अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह वोट डालने नहीं पहुंच पाए। वहीं स्वास्थ्य खराब होने के कारण किच्छा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक तिलकराज बेहड़ ने विधानसभा भवन में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अपना मतदान देने में असमर्थता व्यक्त की। उत्तराखंड राज्य मे 70 विधायक हैं, इसमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में मतदान की व्यवस्था की गई थी। मतदान स्थल पर मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और कैमरा ले जाना प्रतिबंधित था। निर्वाचक सदस्य अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद मतदान कक्ष में प्रवेश कर रहे थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440