अखरोट मौजूद विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई जैसे तत्व शरीर को कई तरह से फायदा देते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों ने दस्तक दे दी हैं। ऐसे में लोग शरीर को ठंड से बचाए रखने के लिए और इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए गर्म चीजों को डाइट में शामिल करते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन इन दिनों खूब फायदेमंद होता है। वहीं अखरोट की तासीर भी गर्म होती है। इसमें मौजूद विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई जैसे तत्व शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं। चलिए आपको बताते हैं हर दिन अखरोट खाने के 1, 2 नहीं बल्कि पूरे 10 फायदे….
हर दिन अखरोट खाने का फायदे
दिल रहता है सेहतमंद

अखरोट में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अखरोट को भिगोकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान
डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट पर खूब ध्यान देना पड़ता है। आप खरोट को अपनी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इनके सेवन से ब्लड का शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

पाचन रहता है दुरुस्त
अखरोट खाने से पेट संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, अपच दूर होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र तो स्ट्रांग बनाए रखता है।

वजन घटने में है कारागर
जो लोग वजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज या कोई खास डाइट फॉलो कर रहे हैं तो वो अखरोट भी जरूर खाएं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो वजन को कंट्रोल में रखता है।

हड्डियों होती हैं स्ट्रॉन्ग
अखरोट का सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट इसको जोड़ों आदि के दर्द में भी खाने की सलाह देते हैं। बता दें कि, अखरोट में मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को लंबे समय तक क्रियाशील बनाए रखते हैं। इसके अलावा, यदि कोई जोड़ों आदि के दर्द से भी परेशान है तो उनका भी इसका सेवन करना चाहिए।

एलर्जी से दिलाए राहत
अखरोट का सेवन शरीर की एलर्जी दूर करने में भी किया जा सकता है। लेकिन इसके खाने का तरीका बदलना अधिकर फायदेमंद रहेगा। बता दें कि, ड्राई अखरोट को पचाना काफी मुश्किल लगता है और इसके सेवन से कुछ लोगों में एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। ऐसे में भीगे हुए अखरोट एलर्जी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कैंसर से करता है बचाव
कुछ स्टडीज में ये बात सामने आई है कि अखरोट में मौजूद ओमेगा- 3 फैटी एसिड में एंटी- कैंसर चतवचतपमजपमे होती हैं। इसे खाने से कैंसर का खरता काफी हद तक दूर होता है।

स्किन भी बनती है ग्लोइंग
अखरोट में मौजूद ओमेगा- 3 फैटी एसिड,विटामिन ई और प्रोपटीज स्किन के लिए भी लाभकारी हैं। ये स्किन से पिंगमेटशन और दाग- धब्बे हटा कर उन्हें ग्लोइंग बनाने का काम करता है।

सूजन होती है कम
अखरोट में मौजूद पोषक तत्व शरीर की सूजन को कम करने में मददगार है।

बढ़ती है ब्रेन पावर
अगर आपकी मेमोरी कमजोर है तो अखरोट को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे ब्रेन पावर बढ़ती है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440