समाचार सच (Samachar Sach)

वार्ड 24 में लगा दो दिवसीय शिविर, सैंकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत पार्षद मोहम्मद लईक कुरैशी के सहयोग से वार्ड 24 में दो दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया। स्वास्थ्य शिविर में जहां एक ओर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ वहीं दूसरी ओर इस शिविर में कोविड टीकाकरण का भी कार्य किया गया। कोविड टीकाकरण में जहां 270 लोगों ने टीकाकरण करवाया वहीं 468 लोगों द्वारा अपने स्वास्थ्य का परीक्षण भी करवाया। इस शिविर में बेस अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ चारू लता पांडे, डॉ हेमंत जोशी, महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ बृजेश बिष्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि, सिटी अर्बन हैल्थ मैनेजर राघवेंद्र रावत, आनन्द खंडूरी आदि के देखरेख में शिविर चला। शिविर को सफल बनाने में अनवार खान, गोहर अली, नसरद खां, गुड्डू अंसारी, शाकिर आदि जुटे रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा का भव्य दशहरा मिलन समारोह, मेयर गजराज बिष्ट समेत कई विभूतियां सम्मानित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440