उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मियों ने निगम परिसर में शुरू किया धरना
समाचार सच, हल्द्वानी। मांगों का निस्तारण न होने से आक्रोशित उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मियों ने धरना शुरू कर दिया है। चेतावनी दी कि यदि दो दिन में मांगों का निस्तारण न हुआ तो कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारी लंबे समय से संविदा, स्वच्छता समिति से जुड़े कर्मचारियों को स्थाई किए जाने, अस्थाई सफाई कर्मियों का पीएफ काटने, रिटायर कर्मचारियों के स्थान पर नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती किए जाने, रिटायर कर्मचारियों को आवंटित भवनों का मालिकाना हक देने तथा उनके देयकों का भुगतान करने समेत 11 सूत्रीय मांगें उठा रहे हैं। इसके लिए वह कई बार ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर उन्होंने आंदोलन की रणनीति बनाई। जिसके तहत मंगलवार को सफाई कर्मी नगर निगम परिसर में एकत्र हुए और धरना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर आक्रोश जताया।
संघ के शाखा अध्यक्ष विनय पाल व महामंत्री सुनील चौधरी ने कहा कि वह मांगें लंबे समय से उठा रहे हैं, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता है घ्तो पांच नवम्बर से कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।
इस दौरान माया नैथानी, राजेंद्र, सुरेश लाला, रीना, गीता, रिंकी, रेनू, नीरज नैथानी, हरिओम चौधरी, सौरभ, अजय कुमार, श्याम सुंदर, अशोक राज, दीपक कैलाश, सुरेंद्र, अतुल कुमार, अमन आदि शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












