मंदिर में कर रहा था चोरी, लोगों ने पकड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक मंदिर में चोरी कर रहे एक चोर को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उसके पास से चोरी गया माल बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिवस देर सायं गौलापार देवलातल्ला स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर में एक चोर घुस गया। वह मंदिर से पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति, शिवलिंग, तीन घण्टी समेत अन्य सामान चोरी कर भाग रहा था कि तभी पुजारी ने उसे देख लिया। पुजारी ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर क्षेत्र के आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और घेराबंदी कर चोर को दबोच लिया। बाद में लोगों ने चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में चोर के दौरान चोर ने अपना नाम राहुल थापा बताया है। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440