बस में महिला बैंक कर्मी से कर रहा था छेड़छाड़, मनचला हुआ फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बस में सवार महिला बैंक कर्मी के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। घ्युवती ने बस टीपीनगर चौकी के समक्ष रूकवाई तो आरोपी धमकाते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पंजाब एंड सिंध बैंक की गदरपुर शाखा में कार्यरत हल्द्वानी निवासी युवती ने कहा है कि वह बीती शाम घर आने के लिए रूद्रपुर से बस में सवार हुई। इस बीच बेलबाबा के पास बस में ही सवार एक मनचला उसके बगल में आकर बैठ गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर युवती ने 1090 में फोन कर शिकायत दर्ज करवाने के बाद बस को टीपीनगर चौकी के समक्ष रूकवा दिया। आरोप है कि इस बीच आरोपी युवक अपना नाम ललित चंद्र बताते हुए उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में राम बारात का भव्य नजारा देखने को रहें तैयार! उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ दिखेंगी कई राज्यों की झांकियां
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440