झुमका फंसा बच्चे की सांस की नली में, हल्द्वानी एसटीएच के डॉ0 अचिन पंत ने दी नई जिंदगी! देखिए पूरा वीडियो…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। छोटे बच्चों के माता-पिता को हमेशा सतर्क रहने की जरूरत होती है, क्योंकि खेलने के दौरान बच्चे कब क्या चीज़ अपने मुंह में डाल लें, कहना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक गंभीर मामला हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में सामने आया, जहां दो साल के एक मासूम के गले में खेल-खेल में झुमका फंस गया।

परिजनों के अनुसार बच्चा खेलते हुए अचानक खांसने और सांस लेने में तकलीफ महसूस करने लगा। जब स्थिति गंभीर होती गई तो उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। वहां ENT विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अचिन पंत की देखरेख में बच्चे की दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक सर्जरी की गई और सांस नली में फंसा झुमका निकाला गया।

डॉ. अचिन पंत ने बताया कि यदि थोड़ा और विलंब होता तो बच्चे की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। यह एक जटिल केस था, लेकिन समय पर उपचार मिलने से बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

बच्चे के माता-पिता ने डॉक्टर और अस्पताल टीम का आभार जताते हुए कहा – “Thank You Doctor Sahab, आपने हमारे बच्चे को नई ज़िंदगी दी।”

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

यह मामला उन सभी परिवारों के लिए चेतावनी है, जिनके घरों में छोटे बच्चे हैं। सिक्के, बटन, झुमके, खिलौनों के छोटे पार्ट्स आदि बच्चों की पहुंच से दूर रखें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440