बरगद की छाल से बने काढ़े के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं…, जानें इसके ढेरों फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हम बीमार होने पर कई प्रकार की चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बरगद की छाल के काढ़े से भी बीमारी में फ़ायदा मिलता है। अगर आपको नहीं पता है, बरगद की छाल से बने काढ़े के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं…

सनातन परंपरा में बरगद को पूज्यनीय मना गया है, लोग इसकी न केवल पूजा करते हैं, बल्कि इसे भगवान के बराबर का दर्जा भी देते हैं। उत्तर भारत में तो इससे जुड़ा एक त्यौहार भी मनाया जाता है, जिसे वट सावित्री के नाम से जाना जाता है। इस त्यौहार के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और भगवान से पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

यह भी पढ़ें -   अपराधियों का काल बनेगा आपरेशन क्रेक डाउन संदिग्धों पर होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही

बरगद के पेड़ को धर्म से अलग करके अगर देखा जाये, तो यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही बेहतरीन औषधि है, क्योंकि इसमें ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कि हमारी सेहत के लिए रामबाण इलाज साबित हो सकते हैं। बरगद के दूध से लेकर छाल तक हमारी सेहत को बेहद फायदा पहुंचाती है।

बरगद की छाल के फ़ायदे
बरगद की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है, क्योंकि इसमें थोसाइनिडिन, कीटोंस, फिनोल, टैनिन्स, सैपोनिंस, स्टेरोल्स, फ्लेवोनॉयड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है, जो कि हमारी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद है बरगद की छाल का काढ़ा
आज के समय में बाल झड़ना एक आम समस्या है, ऐसे में आप बरगद की छाल से बने काढ़े का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको बरगद की छाल पानी में उबाल लेना है और उससे हफ्ते में एक बार अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खांसी से राहत देगा बरगद की छाल का काढ़ा
बरगद की छाल का काढ़ा पीने से सर्दी, जुकाम, और खांसी की समस्या को दूर किया जा सकता है. इसके अलावा गले में बलगम होने पर भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।

नींद की समस्या में फायदेमंद है बरगद की छाल का काढ़ा
अगर आपको नींद की समस्या है, तो बरगद की छाल से बने काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको दिन में 2 बार सुबह और रात को सोने से पहले बरगद की छाल के काढ़े का सेवन करते रहना है। ऐसा करने से आपको जल्द ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और अच्छी नींद भी आएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440