24 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश का येलो अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उतराखंड में आज सुबह से मौसम साफ बना रहा। वहीं, अगले चार दिन प्रदेशभर में मौसम बिगड़े रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 24 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से पांच राज्य और इतने ही मुख्य जिला मार्ग सहित 136 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के तहत एक जिला और 49 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। वहीं पीएमजीएसवाई के तहत 76 मार्ग बंद हैं। ऊर्जा निगम के तहत नैनीताल, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों के 38 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली आपूर्ति को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440