राज्य की सतत विकास यात्रा में युवाओं की सहभागिता पर 12 को आयोजित होगा वेबिनार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अपर मुख्य सचिव नियोजन श्रीमती मनीषा पंवार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 12 अगस्त 2021 को राज्य की सतत विकास यात्रा में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में सेन्टर फॉर पब्लिक पॉलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस नियोजन विभाग द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। उक्त राज्य स्तरीय वेबिनार में प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं सहित राष्ट्रीय सेवायोजन (एन.एस.एस) तथा एन.सी.सी ग्रुप के सदस्यों को प्रतिभाग करने के लिए सम्बन्धित विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षा विभाग से कहा गया है।

वेबिनार में राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा प्रदेश के युवाओं को सतत विकास लक्ष्य एवं राज्य के चहुंमुखी विकास के सम्बन्ध में विभिन्न लक्ष्य एवं उपलब्धियों सहित विभागवार स्थिति से रूबरू करने के साथ ही राज्य के युवा उद्यमियों, सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों में लगे युवक एवं युवतियों द्वारा की गयी सफल पहलों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला जायेगा।

पोस्टर तथा प्रशनउत्तरीय प्रतियोगा का आयोजन
इस कार्यक्रम में सी०पी०पी०जी०जी०, नियोजन विभाग द्वारा संवहनीय उत्तराखण्ड विषय पर एक पोस्टर तथा प्रश्नउत्तरीय प्रतियोगिता भी की जायेगी, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतिभागियों को https://forms.gle/CNuHPmcME9sspwBa7 पर पंजीकरण कराना होगा।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा में पुलिस की कार्रवाई, 8.89 ग्राम स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार सहित नियोजन विभाग व अन्य सेक्टर से जुड़े अधिकारी एवं उद्यमी प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शरद पूर्णिमा 2026: 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा, जाने कौन - कौन से ग्रह प्रभावित करेंगे राशियों को
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440