पंचायत चुनाव से पहले मातमः प्रधान प्रत्याशी राजेंद्र सिंह का निधन, देवलग्वाड़ में चुनाव टले

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले की देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत से एक दुखद खबर सामने आई है। आगामी पंचायत चुनाव से ठीक पहले प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38 वर्ष) का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। इस असामयिक घटना ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है।

राजेंद्र सिंह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें थराली अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें -   गोलना प्राथमिक विद्यालय में फिर लौटी रौनक, शून्य छात्र संख्या से उबरकर मिला नया जीवन

राजेंद्र सिंह अपने मिलनसार और कर्मठ स्वभाव के लिए क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय थे। उनकी असमय मौत से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा गांव शोक में डूबा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का पलायन रोकने की दिशा में बड़ा कदमः उत्तराखंड में श्रमिकों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और विदेश रोजगार के अवसर

निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए प्रधान पद पर चुनाव स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत में संवेदनशील माहौल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी। प्रधान पद के लिए नई तिथि निर्वाचन आयोग बाद में घोषित करेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440