गए थे पैतृक गांव पूजा करने चोरों ने घर का ताला तोड़ हजारों की नगदी उड़ाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर का ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों रूपए की नगदी चुरा ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरीश सिंह कोरंगा पुत्र प्रेम सिंह कोरंगा निवासी जवाहर ज्योति शिवपुरी दमुआढूंगा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह नवरात्रि में पूजा पाठ के लिए आने पैतृक गांव तेजम जिला पिथौरागढ़ गया हुआ था जबकि उसकी पत्नी शांति कोरंगा भी 23 अक्टूबर को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पिथौरागढ़ गई हुई थी। इसी दिन रात में दो अज्ञात चोर ताला तोड़ कर उनके घर में घुस गए। चैनल में लगे ताला तोड़ने की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए।जिसके बाद चोर वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर शांति कोरंगा अगले दिन हल्द्वानी पहुंच गई और वह खुद भी हल्द्वानी आ गए। हरीश कोरंगा का कहना है कि उसकी पत्नी शांति नगर निगम की बैंणी सेना की सदस्य है। उसने वार्ड 36 से वसूल की गई 36 हजार 110 रूपए की धनराशि गायब थी। हरीश का कहना है वह धनराशि नगर निगम में जमा की जानी थी। पीड़ित ने पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UGC के नए नियम के विरोध में हल्द्वानी में सत्याग्रह, बुद्ध पार्क में जुटे सैकड़ों लोग; आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440