पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में तड़के भीषण आग, सो रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग बीमार

खबर शेयर करें

समाचार सच, पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे में चार अन्य लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, आग सुबह उस समय लगी जब होटल में ठहरे अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग होटल के रिसेप्शन क्षेत्र से शुरू हुई और देखते ही देखते अन्य हिस्सों तक फैल गई। कमरों में धुआं भरने के कारण सो रहे लोगों को समय रहते आग का पता नहीं चल सका।

सूचना मिलते ही रामपुरहाट से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें -   रिश्तों की मर्यादा शर्मसार! मामी पर नाबालिग भांजे से शादी का आरोप, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

हादसे में प्रभावित लोगों को उपचार के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और प्रशासन मृतकों की पहचान करने में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि सावन के सोमवार के चलते इन दिनों तारापीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। बिहार, झारखंड समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं, जिसके कारण क्षेत्र के अधिकांश होटल और धर्मशालाएं भरे हुए हैं। इस होटल में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के ठहरने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण विवाद से बढ़ी सियासी गर्मी! हल्द्वानी में CM धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात

फायर विभाग के अनुसार, कमरों में धुआं भरने के कारण कई लोग इसकी चपेट में आए। वहीं होटल प्रबंधन ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने का दावा किया है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे ने एक बार फिर होटल और धर्मशाला परिसरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस-प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440