क्या है होते हैं फायदे, नुकसान अगर सर्दियों में पीते हैं गरम पानी तो ये बातें जानना हैं जरूरी

खबर शेयर करें

समाचाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग गरम पानी पीने की सलाह देते हैं। अगर आप गरम पानी पीते हैं या अब तक पीना नहीं शुरू किया तो यहां जान लें क्या हैं इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां।

सर्दियों में पीते हैं गरम पानी पीते हैं तो ये बातें जानना हैं जरूरी
पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है, चाहे वो गरम हो या ठंडा। वैसे तो माना जाता है कि गरमियों में भी गुनगुना पानी पीना चाहिए। लेकिन सर्दियों में खासतौर पर गरम पानी पीने पर जोर दिया जाता है। कुछ रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि गरम पानी पीने से डाइजेशन सही रहता है, वजन कम होता है, स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है और कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। हालांकि इन रिपोर्ट्स के पीछे कोई रिसर्च नहीं है। यहां जानें कैसे गरम पानी आपके लिए अच्छा हो सकता है।

साइनस में राहत
जब आप गरम पानी पीते हैं तो इसकी भाप नाक और मुंह में जाती है। यह भाप साइनस और सिरदर्द में राहत देती है। गरम पानी पीने से आपको गले की खराश में रिलीफ मिलता है। हेल्थलाइन के मुताबिक, 2008 की एक स्टडी में यह बात सामने आई थी कि चाय जैसे गरम ड्रिंक से बहती नाक, खांसी, गले की खराश और थकान में तुरंत राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

डाइजेशन में फायदेमंद
अगर आपको डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी दिक्कतें हैं तो आप गरम पानी पी सकते हैं। माना जाता है कि आपका शरीर कुछ चीजों को पचा न पा रहा हो तो गरम पानी इनको भी बाहर निकालने में मदद करता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स भी बाहर करता है।

नहीं होगा डिहाइड्रेशन
ठंड के मौसम में अगर आप नॉर्मल पानी पीते हैं तो ठंडा हो जाने के कारण आप कम पानी पी पाएंगे। ऐसे में शरीर में पानी की कमी हो जाती है और आपकी स्किन, होंठ सब रूखे हो सकते हैं। कई हेल्थ इश्यूज भी हो सकते है। गुनगुना पानी आप आराम से ज्यादा मात्रा में पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

ठंड में राहत
जब ठंड लगती है तो हमारा शरीर कांपता है और तापमान बैलेंस करता है। 2017 की एक रिसर्च के मुताबिक, आप गरम पानी पीते हैं तो कंपकपाहट दूर होती है।

स्किन, हार्ट के लिए अच्छा
अगर आपका ब्लड सर्कुलेशन सही है तो स्किन से लेकर हार्ट तक सब सही रहेगा। ये भी माना जाता है कि गुनगुना पानी पीने से सेंट्रल नर्वस सिस्टम अच्छी तरह काम करता है। इससे आपको ऐंग्जाइटी नहीं होती।

रखें ये सावधानी
पानी ज्यादा गरम पीने से आपकी ग्रासनली के टिश्यूज डैमेज हो सकते हैं। आपकी टेस्ट बड्स जल सकती हैं और जीभ भी जल सकती है। बेहतर है सर्दी में गुनगुना पानी पिएं ज्यादा गरम नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440