किस प्रकार के होते हैं शनिवार को जन्में लोग, जानने को पढ़े.. करें क्लिक

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। शनिवार के दिन जन्म लेने वाला इंसान आलसी होता है जब तक कोई कारण जो जीवन से सम्बन्धित है नहीं बने, तब तक उसे काम करने की चिन्ता नहीं रहती है। इस दिन पैदा होने वाले जातक कंजूस अधिक होते है शनिवार को जन्मे लोग का स्वामी शनि ग्रह हैं। शनिवार को जन्मे लोग अपनी बात के पक्के होते हैं, इन्हें अपने जीवन में बहुत उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ता है लेकिन अंत में इनकी विजय होती है।

ज्योतिष में बताया है की यदि किसी व्यक्ति का जन्म जिस वार भी होता है उस वार के कारक ग्रह उस व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य पर प्रभाव डालते है और यह प्रभाव जीवनभर रहता है। शनिवार को जन्मे जातक थोड़ा क्रोधी स्वभाव के होते हैं, अपनी बात ही उन को सही लगती है।

शनिवार को जन्मे लोगो का लकी नंबर – 3, 6, 9
लकी कलर – लाल और काला,लकी
दिन – शनिवार और मंगलवार

  • ये सामान्य कद काठी के होते हैं। इस दिन जन्मे लोग दूसरो की सेवा करने वाले होते हैं, ये अपनी मेहनत और लगन से पूर्ण शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनके जीवन में कितने ही कष्ट क्यों न आएं, अपने हंसमुख स्वभाव के कारण ये लोग विचलित नहीं होते हैं। क्योंकि शनि का आशीर्वाद इन पर हमेशा रहता है।
  • शनिवार के दिन जन्मे जातकों के अंदर यह क्षमता होती है की उन्हें जिस क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिलता है उसी में ये दक्ष हो जाते है और उसे अच्छे से करते हे शनिवार के दिन जन्में जातक धोखेबाज नहीं होते, परंतु ये प्रेम प्रदर्शन भी नहीं करते, शनिवार के दिन जन्म लेने वाले जातकों को कमर या पीठ दर्द व पांव से सम्बंधित रोग हो सकते हैं। इसलिए हमेशा अपनी सेहत का ध्यान रखे और इन बीमारियों से बचें।
  • शनिवार को जन्मे जातक अगर अपने गुस्से पर काबू करना सिख ले तो इनसे बेहतर इंसान कोई नहीं होगा, जिन जातकों का शनिवार के दिन जन्म होता है वे जातक अंतर्मुखी प्रतिभा के धनी होते है। ये शांत होते है इनको क्रोध देर से आता है और देर से क्रोध शांत होता है। शनिवार के दिन जन्मे जातक योग्य होते हुये भी मान सम्मान कम पाते है। गरीब या दूसरे धर्म के लोगों की सेवा करने वाले होते है। ये बुरे नहीं होते परंतु परिस्थितियां इन्हे बुरा बनने में मजबूर करती है। ये कर्मठ होते है परंतु इन्हे सफलता देर से प्राप्त होती है।इस दिन जन्मे जातक दिखावे से दूर भागते है। एकांतप्रिय, प्रकृतिप्रेमी, मृत या खराब वस्तुओं में भी प्राण ढूंढने वाले होते है। ये जातक समाज सुधारक दूसरों के लिये अवाज उठाने वाले और अनेक दुखों का सामना करने वाले होते है। जीवन के प्रारब्ध में अनेक कष्ट प्राप्त करते है। लेकिन वृद्ध अवस्था इनकी सुखमय होती है। इन जातकों की शिक्षा में अनेक बाधायें आती है।
  • इस दिन जन्म लेने वाले जातकों को अनेक प्रकार के रोग दोष होते है। नशों से सम्बंधित रोग, हड्डी रोग, गठिया, पथरी, जोडों का दर्द, शारीरिक कमजोरी, सूखा रोग, आंखों के धब्बे व गड्ढे से सम्बंधित, कर्ण रोग, कमर या पीठ दर्द तथा पांव से सम्बंधित रोग होते है।
  • शनिवार के दिन जन्म लेने वाले जातकों के अंदर यह क्षमता होती है की उन्हे जिस क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है उसी में ये दक्ष हो जाते है। वैसे इनके कार्य के मुख्य क्षेत्र विज्ञान, टेक्निकल, कृषि, वाहन सम्बन्धी, भूगोलविद, पुरातत्व के जानकार, जज, आईटी फील्ड, जासूस या गुप्त विभाग, पत्थर लकडी से सम्बंधित काम करता है।
  • इस दिन जन्म लेने वाले जातक भोले नाथ के उपासक होते है। इन्हे महालक्ष्मी का पूजन हमेशा करना चाहिये। इन्हे अपने घर में बडे दर्पण रखने चाहिये। इन्हे अपने को हमेशा फैशन से जोडकर रखना चाहिए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440