गर्मियों में गन्ने का जूस पीने का सही समय क्या होना चाहिए आइए जानते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। भारत में गन्ने का जूस काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। खासकर गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस पीना हर किसी को अच्छा लगता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। गन्ने के जूस में सभी पोषक तत्व पाए जाते है। जैसे प्रोटीन, आयरन, फाइबर कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, जिंक, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स आदि। इन सभी तत्वों से हमारा शरीर स्वस्थ और रोग मुक्त बना रहता है। लेकिन कई बार गन्ने का जूस गलत समय पर पीने से यह हानिकारक भी साबित हो सकता है। इसलिए आपको मालूम होना चाहिए। तो आइए आपको बताते है आखिर गन्ने का जूस पीने का सही समय क्या है।

Ad Ad

गन्ने का जूस पीने से आप कई बीमारियों से दूर हो सकते है। इसलिए गन्ने के जूस का फायदा उठाने के लिए आपको हमेशा नाश्ते के बाद और दोपहर से पहले इसका सेवन करना चाहिए। और हमेशा ताजा गन्ने का जूस ही पिए। ज्यादा फायदा उठाने के लिए आप इसे बैठकर पिएं। इससे आपको सभी पोषक तत्वों की प्राप्ति होगी। यदि आप दोपहर के बाद इसका सेवन करते है तो यह आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।

गन्ने का जूस पीने के फायदे

लीवर के लिए फायदेमंद
गन्ने का जूस पीने से लीवर को काफी फायदा होता है। इसमें उपस्थिति शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण लीवर इन्फेक्शन नहीं होने देता। इसके अलावा गन्ने का रस क्षारीय होता है। जिससे शरीर में एसिड लेवल कम अथवा कंट्रोल में रहता है।

डायबिटीज में गुणकारी
गन्ने का जूस पीने से शरीर में तुरंत एनर्जी आ जाती है। इसमें फ्लेवोनॉइड और फेनॉलिक एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते है। जो डायबिटीज में काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से फ्री रेडिकल कंट्रोल में रहता है।

हड्डियां मजबूत होती है
गन्ने का रस पीने से हड्डियां मजबूत बनती है। इसमें उपस्थिति कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस हड्डियों को ताकत देते है। इसलिए रोजाना एक गिलास गन्ने का जूस जरूर पिएं।

शरीर को मिलती है ठंडक
गन्ने का रस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसलिए गर्मियों में गन्ने का जूस जरूर पीना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   ५ जुलाई २०२५ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

पाचन तंत्र होता है मजबूत
गन्ने के जूस से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यदि किसी को कब्ज की बीमारी है तो वह गन्ने का जूस जरूर पिएं। इसमें मौजूद फाइबर आपके लिए फायदेमंद सिद्ध है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है
गन्ने का जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसके सेवन से संक्रमण संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

खून की कमी के लिए
यदि आपके शरीर में खून की कमी है तो यह गन्ने का जूस पीने का सही समय है क्योंकि गन्ने के जूस पीने से हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ता है। वहीं इसमें अच्छी मात्रा में आयरन होता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

पीलिया के लिए फायदेमंद
गन्ने का जूस पीलिया की बीमारी में लाभदायक है। क्योंकि गन्ने का जूस बिलीरुबिन के स्तर को कंट्रोल में रखता है। ेगन्ने के जूस शरीर के लिए गुणकारी माना जाता है। इससे पेट की समस्याएं दूर होती है। गर्मी में हर किसी को गन्ने का जूस पीना चाहिए। शरीर के लिए गन्ने का जूस काफी फायदेमंद होता है। इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है जिसे कारण लोग इसे खूब पसंद भी करते है। आपको बता दें कि गन्ने में सोडियम, कैल्शियम, आयरन और कैलोरी की प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जिससे हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में हमें काफी मदद मिलती है। कई लोगों का यह भी मानना है कि इसके सेवन से हमारा किडनी साफ रहता है और इससे बॉडी को एनर्जी भी मिलती है।

लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ हालातों में यह गन्ना और गन्ने की जूस आपके लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकती है। ऐसे में आइए यह जानने की कोशिश करते है कि गन्ने की जूस पीने से क्या हानि होता है।

गन्ने का जूस पीने के नुकसान –
गन्ने का जूस सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है, लेकिन इसके सेवन से पहले कुछ बातों का हमें ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। आइए जानने की कोशिश करते है।

यह भी पढ़ें -   वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025ः अमेरिका में कांस्य जीतकर फाइनल में पहुंचे मुकेश पाल, अब 6 जुलाई को स्वर्ण पदक पर निगाहें

ज्यादा देर तक रखी जूस न पीएं
आमतौर पर लोग ताजे गन्ने के जूस ही पीते है, लेकिन किसी कारणवश अगर आप किसी ऐसे गन्ने के जूस को पी रहे है जो जूस निकालने के करीब 20 मिनट तक बाहर रखा हुआ है तो ऐसे में इस जूस का सेवन न करें। इसको पीने से आपकी सेहत खराब भी हो सकती है। इस हालत में आपको पेट खराब, उल्टी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब ज्यादा देर तक जूस को बाहर रखा जाता है तो इसका ऑक्सीकरण हो जाता है जो बॉडी को नुकसान पहुंचाता है।

हो सकती है अनिद्रा की शिकायत
जब कभी भी आप ज्यादा गन्ने के जूस का सेवन करने लगते है तो ऐसे में आपको शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इस दौरान आपके शरीर में पोलिकोसेनॉल की मात्रा ज्यादा बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। पोलिकोसेनॉल के कारण लोगों को नींद नहीं आने की शिकायत होती है। अनिद्रा की शिकायत के कारण आपको कई और बीमारियां भी हो जाती है। इसलिए ज्यादा सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

बढ़ सकता आपका वजन
शुगर और कैलोरी की मात्रा अधिक होने के कारण गन्ने के जूस आपके लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में यह आपका वजन भी बढ़ा सकता है। जो लोग आपना वजन कम करने की सोच रहे हैं उन्हें गन्ने से दूर ही रहना चाहिए। लेकिन अगर दिन में आप केवल एक गिलास ही लेते है तो इससे कुछ ज्यादा आपको नुकसान नहीं होगा।

गन्ने का रस करता आपका खून को पतला
जानकारों की माने तो इसमें पोलिकोसेनॉल नामक एक तत्व होता है जो आपके शरीर में खून को पतला करने का काम करता है। पोलिकोसेनॉल के कारण शरीर में खून का थक्का जम नहीं पाता है जिससे कटने पर हमारे शरीर से खून बहता ही रहता है। इस कारण यह शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440