मायके जाने को मना किया तो विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना रायपुर के ऋषिनगर क्षेत्र में परिजनों द्वारा मायके जाने को मना किया तो विवाहिता ने घर पर पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा किया और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

थाना रायपुर को सूचना मिली कि ऋषिनगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर मृतक महिला की पहचान मनीता पत्नी मुकेश कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी ऋषिनगर थाना रायपुर देहरादून के रूप में हुई। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर परिजनों द्वारा बताया गया की मृतका द्वारा मायके जाने की जिद की जा रही थी, जिस पर परिजनों द्वारा मना करने पर उसने समय लगभग 9 बजे ऋषिनगर में अपने घर पर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। जिसको परिजनों द्वारा उपचार हेतु वैश्य नर्सिंग होम डीएल रोड ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा मनीता को मृत घोषित कर दिया। मृतिका महिला मुकेश की दूसरी पत्नी थी, जिसके विवाह को 6 वर्ष हुए थे। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440