कार व 15 लाख की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज का दानव लोगों में इस कद्र समा गया है कि भरपूर दहेज मिलने के बाद भी व्यक्ति की लालसा कम नहीं हो रही है। ऐसा ही एक वाकया पुलिस के पास आया जिसमें एक व्यक्ति ने कार व 15 लाख की मांग पूरी ना होने पर पत्नी को तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में उजाला नगर निवासी आसिफा बी ने कहा है कि उसका विवाह 24 अक्टूबर को मोहम्मद आसिम पुत्र स्व. मोहम्मद कासिम निवासी- चिकित्सालय वार्ड नं. 5, केलाखेड़ा के साथ हुआ था। विवाह में मायके पक्ष ने हैसियत के अनुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे। पति दहेज में बुलट मोटर साइकिल लाने को लेकर ताने देने लगा। जबकि दहेज लाने को लेकर सास सरताज जहां, ननद आयशा, गुलफशां, ननदोई शाकुल व देवर आसिफ उसके पति को उकसाने लगे। इस पर पति उससे कार व 15 लाख की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। विवाहिता ने पुलिस से दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक 'ऑपरेशन', शासन ने एक साथ बदले 5 प्राचार्य और निदेशक, हल्द्वानी-अल्मोड़ा समेत कई संस्थानों में नई जिम्मेदारियां
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440