सर्दियों में रोज क्यों खानी चाहिए मूली, जान लेंगे तो अभी से खाना शुरू कर देंगे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मूली सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। मूली खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता हैं मूली में एक खास तरह का एंटी हाइपरटेंसिव तत्व भी पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेश को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा जानते है मूली के अन्य फायदे।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में करती है मदद
अगर आंखों की रोशनी कमजोर है तो आंवला, संतरा, पालक के साथ ही आपको मूली का सेवन करना चाहिए। यह विटामिन ए, बी और सी से भरपूर होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं। अगर रोजाना एक मूली का सेवन किया जाए तो इससे आंखों को गजब का फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 4 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े व्रत-पर्व

पायरिया के इलाज में मददगार
कई लोगों के मसूढ़ों से खून आता है, इसे पायरिया कहा जाता है. इस समस्या से मूली काफी हद तक आराम पहुंचा सकती है। मूली के रस से दिन में 2-3 बार कुल्ले करने और इसका रस पीने से फायदा हो सकता है। मूली के रस से कुल्ला करना, मसूड़ों-दांतों पर मलना और पीना दांतों के लिये बहुत लाभकारी है। मूली को चबा-चबा कर खाने से दांतों और मसूड़ों की बीमारियां दूर होती हैं।

सर्दी-जुकाम कर देगी छूमंतर
मौसमी सर्दी, जुकाम और खांसी को भी मूली से काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। इसमें एंटी-कांजेस्टिव गुण होते हैं जो कफ खत्म करने में मददगार होते हैं। वहीं जो लोग सर्दी-खांसी से परेशान रहते हैं उन्हें नियमित रूप से मूली का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 4 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े व्रत-पर्व

डाइबिटीज में राहत
डाइबेटिक पेशंट को मूली को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर इंसुलिन को कंट्रोल करने का काम करता है। इससे शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

मोटापा कम कर सकती है मूली
थकान मिटाने और नींद लाने में मूली कारगर नुस्खे की तरह काम करती है। मोटापे से छुटकारा दिलाने में भी मूली बेहतरीन हो सकती है। करना बस इतना है कि इसके रस में नींबू और नमक मिलाकर रोजाना पीएं। दरअसल, मूली खाने से आपकी भूख शांत होती हैं भूख कम लगेगी तो आप कम खाएंगे और फिट रह सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440