विधवा महिला से कर दी छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बागेश्वर कोतवाली पुलिस को एक विधवा ने छेड़छाड़ की तहरीर सौंपी है। कहा है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। आरोप है कि दाणों-थल, सिमकूना निवासी देवेंद्र राम पुत्र दीवान राम उसके साथ छेड़छाड़ करता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 323, 504, 452, 354 में मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   10 साल, 14 हजार किलोमीटर का सफर और प्रकृति से प्यार! नैनीताल में वॉकिंग बाबा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440