न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज की मांग पूरी न होने पर जहां ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वहीं पत्नी ने पति पर अप्राकृतिक कृत्य व देवर पर अश्लीलता करने का आरोप है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सावित्री कॉलोनी बरेली रोड निवासी नियाजमीन जहां का कहना है कि उसका विवाह 15 जनवरी 2017 को मुस्लिम रीति-रिवाज के तहत गदरपुर के लखनऊ में रहने वाले रिजवान अली पुत्र अहमद जान के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान-उपहार भी दिये। लेकिन ससुुराली इससे संतुष्ट नहीं हुए। विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुुरालियों ने दहेज के लिए उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। विवाह के अगले ही दिन ससुरालियों ने उसके जेवरात उससे ले लिये। साथ ही उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। विरोध करने पर पति जहर खाकर जान देने की धमकी देने लगा। अप्राकृतिक कृत्य की वजह से उसकी हालत बिगड़ी तो ससुराली उपचार के लिए मायके से पैसे लाने की बात कहने लगे। इतना ही नहीं पूना में रहने वाला उसका देवर उस पर गलत नजर रखने लगा। आरोप है कि देवर ने कमरे में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की। शिकायत करने पर पति उस पर झूठ बोलने का आरोप लगाने लगा। इस बीच ससुराली उससे दहेज में कार लाने की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। साथ ही कार लाने पर ही घर के अंदर कदम रखने की बात कहकर उसे निकाल दिया गया। महिला के अनुसार पूर्व में उसने मामले की तहरीर हल्द्वानी थाने में दी, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। डाक से शिकायत करने पर एसएसपी ने मामला जांच के लिए महिला हेल्प लाइन भेजा, बावजूद इसके आरोपियों पर कार्यवाही नहीं हुई। इस पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महिला घ्के पति रिजवान अली, सास फरीदन, जेठानी गुलशन, देवर फुरकान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












