दहेज में दो लाख व मोटर साईकिल न लाने पर पत्नी को मारपीट कर निकाला घर से

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना व पति पर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं दहेज में दो लाख नगद व मोटर साईकिल न लाने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वर्तमान में काठगोदाम स्थित अपने मायके में रह रही महिला के अनुसार उसका विवाह 12 दिसम्बर 2018 को हिमांचल प्रदेश के ग्राम बंडौस पोस्ट गाहली निवासी पंकज शर्मा के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। इतना ही नहीं विवाह से पूर्व ही 1.25 लाख की रकम भी पंकज के खाते में डाल दी। लेकिन दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाह के कुछ समय बाद उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति उसके साथ बात-बात पर मारपीट करने लगा। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध स्थापित रने के साथ ही उस पर चरित्रहीनता का आरोप लगाने लगा। इतना ही नहीं पति अपने पूर्व मकान मालिक की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने लगा। साथ ही उस पर दो लाख नगद व मोटर साईकिल लाने का दबाव बनाने लगा। इस कार्य में अन्य ससुराली भी उसका पूरा साथ देने लगे। इस बीच कई बार उनका समझौता भी हुआ। लेकिन दहेजलोभी पति व अन्य ससुराली अपनी हरकतों से बाज नहीं आये। उसने पति के यह कहने पर अवैध संबंध समाप्त करने की बात कहने पर उक्त महिला को भी 50 हजार की राशि दे दी। लेकिन उनके बीच सबकुछ चलता रहा। विरोध पर पति ने उसके साथ मारपीट की और उस पर चाकू से हमला किया। साथ ही उसे दहेज की रकम लाने पर ही घर में रखने को कहा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति पंकज, जेठ मुकेश कुमार, जेठानी संतोष कुमारी व सास सत्या देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440