टीबी रोगियों की सहायता का संकल्प लेना होगा: राज्यपाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विश्व क्षय रोग दिवस (वर्ल्ड टीबी डे) के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी, उत्तरप्रदेश से ‘‘एक विश्व टीबी शिखर सम्मेलन’’ को संबोधित किया। यह शिखर सम्मेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार और स्टॉप टीबी पार्टनरशिप से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त पंचायत पहलः एक संक्षिप्त टीबी निवारक उपचार (टीटीपी) की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने टीबी के उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति के लिए चुनिंदा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और जिलों को पुरस्कृत किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर जनभागीदारी के सहयोग से इस अभियान में शामिल होकर टीबी रोगियों की सहायता का संकल्प लेना होगा। राज्यपाल ने कहा कि हमें इस चुनौती को स्वीकार करते हुए प्रत्येक टीबी रोगी का निःक्षय मित्र बनकर उसके इलाज, पोषण में सहयोग करना होगा ताकि हमारा प्रदेश टीबी मुक्त हो सके।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा में पुलिस की कार्रवाई, 8.89 ग्राम स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

उन्होंने प्रदेश के आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक संस्थानों आदि से आह्वान किया कि वे टीबी रोगियों की सहायता करने के लिए निःक्षय मित्र बनें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के साथ ही इसे जड़ से समाप्त करने का संकल्प लेना होगा।

यह भी पढ़ें -   अंकिता केस में एक साथ दो बड़े घटनाक्रम, सुरेश राठौड़ ने दिखाई नार्को टेस्ट की सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं कोर्ट

इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ0 आर. राजेश कुमार, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Will have to take a pledge to help TB patients: Governor

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440