सीडीओ की मदद से अब दिव्यांग बॉबी ट्राईसाइकिल में चलायेगा चलती-फिरती दुकान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने जनता दरबार में दिव्यांग बॉबी की मदद की। उन्हांेने बाबी को अपने ट्राईसाइकिल में चलती-फिरती दुकान खोलने हेतु सामग्री प्रदान की, जिससे वह अपना जीवन यापन कर सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य मे भी उसकी मदद करेंगे।

आपकों बता दें कि बॉबी जनता दरबार मे आया था, उसने कहा कि वह स्वाभिमानी है वह ऋण व लोन नहीं लेगा तथा किसी दूसरे के उपर भी निर्भर नहीं रहेगा। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उसे स्वरोजगार करने हेतु दुकान सामग्री दी तथा भविष्य मे भी प्रशासन से मदद करने का आश्वासन दिया।

गुरूवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सडक, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, प्रमाण पत्र, मुआवजा, फीस माफी, शौचालय, शस्त्र लाइसेंस, रोजगार आदि से सम्बन्धित 37 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज करायी। अधिकांश समस्याओं का मौेके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं को मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को समयावधि मेे निस्तारित करना सुनिश्चित करें, तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उन्होंने कहा कि समस्याओ की निस्तारण की मानिटरिंग भी की जायेगी। फरियादियों में जमरानी रोड दमुवाढूगा निवासी अमरनाथ जोशी ने कहा कि जमरानी रोड मे नाले में अत्यधिक पानी का बहाव होने के कारण व नाले का मुहाना छोटा होने से पानी ओवरफ्लो होकर स्थानीय निवासी व दुकानदारों के घरों मे घुस जाता है।

उन्हांेने समस्या समाधान करने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिचाई एवं उपजिलाधिकारी को शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कर समस्या समधान करते हुये अवगत कराने के निर्देश दिये। निवासी दुर्गापालपुर परमा निवासी तुलसी ने बताया कि कोरोना के कारण उनके पति की मृत्यु हो चुकी थी प्रार्थी के दो नाबालिक बच्चे है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला प्रोवेशन अधिकारी को वात्सल्य योजना के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

देवपुर कुरियागांव निवासी उमेश चन्द्र जोशी ने स्वतन्त्रता संग्राम आश्रित पेशन व परिचय पत्र दिलाने का अनुरोध किया जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

पान सिंह मेवाड़ी निवासी देवपुर सनवाल चोरगलिया ने अवगत करना कि चोरगलिया के खौलाबाजार मे दस आवासीय पटटे ग्रामीणों हेतु स्वीकृत हो चुके है। जबकि पटटे पटटाधारकांे को अभी तक आवंटित नही हुये है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को जांच कर स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जनता सुनवाई में सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह आदि मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440