पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से बेजुबान को गटर से निकाला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से बेजुबान जानवर को बाहर निकाला। जिसकी क्षेत्र में पुलिस की प्रशंसा हो रही है। थाना लालकुआं में नियुक्त डायल 112 वाहन को एम0डी0टी0 पर सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर 1, अंबेडकर नगर लालकुआं में एक गाय गटर में गिर गई है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीसी फाईव 112 कार में नियुक्त कांस्टेबल तरुण मेहता व कांस्टेबल किशोर रौतेला मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने गाय को गटर के अंदर फसा हुआ पाया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया। रेस्क्यू उपकरणों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से गटर में गिरी गाय को सकुशल बाहर निकाला गया । स्थानीय लोगों ने नैनीताल पुलिस के कार्य को काफी सराहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440