महिला ने लगाया जालसाली का आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़, खाते से हजारों निकालने व रकम देने के बाद भी मकान का कब्जा न देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। एक महिला के अनुसार उसकी सहेली की मृत्यु के बाद उसकी बहन ने उसे बिना बताये एक संयुक्त भूखंड किसी सख्श को बेच दिया। जब वह भूमि विक्रय के कागजात बनवाने गई तो नैनीताल रोड स्थित एक कॉम्पलैक्स में स्वयं को राष्ट्रीय एकता दल का अध्यक्ष व दबंग बताने वाला नारीमन चौराहा इन्द्राकॉलोनी काठगोदाम निवासी अनिल कुमार सिंह ने उसे यह कहकर रोक लिया कि वह उसका भूमि संबंधी विवाद का निस्तारण कर देगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी मौका पाकर 21 जुलाई को उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद उसे आरोपी ने अपने दफ्तर बुलाया। जहां उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर उसने स्वयं को बचाया। इसके बाद आरोपी उसे यह धमकी देने लगा कि यदि वह उसे मिलने नहीं आई तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। इतना ही नहीं 11 सितम्बर को आरोपी ने अपने मकान के ग्राउन्ड फ्लोर के ऐवज में उससे रकम ले ली। लेकिन मकान में कब्जा नहीं दिया। साथ ही आरोपी उसके बैंक खाते से एटीएम कार्ड की मदद से हजारों रूपये ले चुका है। पुलिस में जाने पर आरोपी जान से मरवाने की धमकी देता है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440